Skip to main content

SELF CARE THOUGHTS 1st September 2025


SELF CARE THOUGHTS — Best Collection

— आनंद किशोर मेहता

कुछ बदलाव शोर नहीं करते, बस धीरे-से भीतर उतर जाते हैं।

संस्कार नियंत्रण से नहीं उपजते, वे घर के सम्मान, प्रेम और आचरण से बच्चे के भीतर स्वतः दिशा बन जाते हैं।

किसी को मनाने से पहले यह समझ लेना ज़रूरी है— उसका दर्द तुम्हारे कारण है या समय की देन।

किरदार की ऊँचाई अपनी मेहनत से बनती है, किसी के साये में खड़े होने से नहीं।

सृष्टि उन्हीं को सँवारती है जो झुककर अपनी भूल स्वीकार कर लेते हैं।

गलती मानना हार नहीं, बल्कि नए आरंभ का सबसे सच्चा द्वार है।

यदि किसी की संगत से तुम्हारे विचारों का रूप निखरने लगे, तो समझो—वह साधारण नहीं, असाधारण है।

समय ज़िद को सहन नहीं करता, वह उसे तोड़कर परिवर्तन में ढाल देता है।

परिवर्तन से कभी मत डरना— जो खोता दिखता है, उससे लाख गुना बेहतर आगे मिलता है।

प्रयास यही हो कि हमारी बोली में हमेशा मिठास, मर्यादा और सम्मान झलके।

सुख वही है— जब बीमारी डॉक्टर तक न ले जाए और गलती पुलिस तक न पहुँचे।

नदी की धारा की तरह सृष्टि का प्रवाह अपनी लय में चलता रहता है।

शब्द जीवन का संगीत हैं— कभी हँसी की लय, कभी पीड़ा का सुर; यही शब्द आहत भी करते हैं और संभालना भी सिखाते हैं।

साधक सोचता है वह अकेला है, पर वास्तव में वह गुरु-शक्ति की परिधि में सुरक्षित होता है।

जब सेवा जीवन की परिभाषा बन जाती है, तब हर रिश्ता, हर सपना और हर प्रेरणा नई रोशनी में जगमगा उठती है।

खुद से दया का व्यवहार— वही कुंजी है जो रिश्तों में मिठास और सपनों में उजाला भर देती है।

SELF CARE कोई विलासिता नहीं, यह वह जड़ है जहाँ से जीवन की ऊर्जा और करुणा पनपती है।

ना शिकवा, न कोई राज़ है ज़िंदगी, ना रूठी, न कभी नाराज़ है ज़िंदगी। हर पल को मुस्कान से गले लगाओ— क्योंकि यही सबसे सुंदर अंदाज़ है ज़िंदगी.

सब कुछ खो देने के बाद जो पाने का आनंद मिलता है—वह शब्दों से परे है।

मालिक की अनंत कृपा हमें खोने नहीं देती—वह झूठे "मैं" को मिटाकर सच्चे "स्व" को जगाती है।

जीवन में प्रयास सदैव कीजिए—"लक्ष्य" मिले या "अनुभव", दोनों ही अमूल्य हैं।

वो जब आज़माता है, तो पहले यकीन के दरवाज़े बंद करता है, ताकि देख सके कि भरोसा अब भी ज़िंदा है या नहीं।

जिसे पाने की तमन्ना हो—वो चाहत है; जिसे माँगकर पाया जाए—वो मन्नत है; और जो बिना माँगे मिल जाए—वो गुरु की रहमत है।

मालिक से माँगो, क्योंकि उसकी न देने में भी भलाई है—दुनिया से माँगोगे तो या तो एहसान मिलेगा या अपमान।

लोग क्या सोचते हैं, यह उनका अधिकार है; पर तुम कौन हो, यह तय करने का अधिकार सिर्फ़ तुम्हारा है।

जीवन में सबसे मूल्यवान चीज़ है—आत्मसम्मान। अपना हो या सामने वाले का, दोनों का सम्मान बना रहे—यही प्रयास होना चाहिए।

अब तो बस—सहनशीलता नहीं, अडिगता बन गई है। जहाँ दर्द हार गया, वहाँ मैं संवर गया।

विनम्रता में ही सामर्थ्य छिपी है। आदेश पालन कोई बंधन नहीं, यह वह प्रकाश है जो अनुशासन से निकलकर नेतृत्व तक पहुँचता है।

हर जीवन एक दस्तावेज़ है, जिसकी हर पंक्ति संघर्ष, अधिकार और पहचान की दास्तान कहती है।

शिकायत छोड़ दो, खुद को बदलने का जज़्बा पकड़ लो—ज़िंदगी खुद ही खूबसूरत लगने लगेगी।

अच्छे लोग, सच्चा प्रेम, इज़्ज़त और दौलत—ये मिल तो जाते हैं, पर इन्हें खोने न देना ही जीवन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

देश को अकेले बदलना मेरे बस में नहीं, पर बदलाव लाने वालों का साथ देना मेरी ज़िम्मेदारी है।

24 घंटे भावनात्मक रूप से ज़िम्मेदार बने रहना किसी भी प्रतिस्पर्धा से बड़ा हथियार है। फ़र्ज़ के प्रति संवेदनशीलता ही महानता की ओर ले जाती है।

अनुसरण हमें दिशा तो देता है, पर मंज़िल तक पहुँचने की ताकत हमेशा अपने ही कदमों से मिलती है।

साथ छूटे तो छूट जाए, पर नीयत का साथ रहे—रिश्ते दिल की सच्चाई से पलते हैं।

विश्वास यही सिखाता है—चाहे तुम ईश्वर को चुनो, या अपनी हर बात ईश्वर पर छोड़ दो, अंततः वही चलाता है, वही संभालता है।

एक साथ जुड़ना सरल है, साथ निभाना श्रेष्ठ है, और मिलकर कार्य करना—अद्भुत परिणामों की कुंजी है।

जहाँ सेवा है, वहाँ अहंकार का अस्तित्व नहीं—क्योंकि सेवा ‘मैं’ को पिघलाकर ‘हम’ में बदल देती है।

सेवा में किया गया प्रत्येक कार्य, आपके भीतर एक नई शांति, एक नया ‘आप’ जन्म देता है।

जिसे सेवा का मार्ग मिल जाता है, उसे ईश्वर तक जाने वाली सीधी राह मिल जाती है।

सेवा वह शांत प्रार्थना है, जो बिना बोले भी मालिक तक पहुँच जाती है।

रूह के जागने पर न जाति का अर्थ बचता है, न धर्म का— बस एक निर्मल मानवता होती है, जो हर ओर प्रेम बहाती है।

अच्छाई का आदी होना आसान है, पर कमी को माफ़ करना मुश्किल—यही मन का खेल है।

विलासिता वस्तुओं में नहीं, उस सादगी में है, जहाँ जीवन बोझ नहीं बनता और वर्तमान पूरी चेतना से जिया जाता है।

सम्मान की भूख भीतर की रिक्तता का कोलाहल है; जो नाम और पहचान से परे हो गया, वही सच-मुच प्रतिष्ठित है।

जब मन की सोच उल्टी हो जाए तो जीवन का हर मधुर पल भी कटु और भ्रमित प्रतीत होता है।

सत्य अपनी गहराई में स्थिर है;
चाहे कोई इसे उल्टा समझे या ना समझे,
जो आँखें खोलने को तैयार हैं, वही देख पाएंगे।

अपने भीतर की आवाज़ सुनो,
बाहरी दुनिया की हलचल में मत खोओ।

क्षणिक सुख और दुख को अपना शिक्षक मानो,
पर उन्हें अपनी भीतर की शांति पर हावी मत होने दो।

अपने कर्मों से सच्चा मार्ग खोजो,
शब्दों से नहीं, अनुभव से।

समय और अवसर की कद्र करना सीखो, क्योंकि खोया समय कभी वापस नहीं आता।

दूसरों की चिंता में खुद को खोना नहीं, खुद को समझना और सँवारना ही जीवन की सबसे बड़ी जीत है।

ज्ञान बाँटने से बढ़ता है, खुद में छुपाकर रखना केवल सीमित सोच है।

अपने कर्मों और निर्णयों के प्रति जिम्मेदार रहना ही सच्ची स्वतंत्रता है।

संस्था की संपत्ति हम सबकी है – इसका अधिकार सबको है, पर इसकी रक्षा करना सबसे बड़ा कर्तव्य है।

जो काम मन को असंभव लगे, वही मेरे संकल्प की पहली परीक्षा बनता है।

जहाँ स्वतंत्रता नहीं होती, वहाँ प्रेरणा भी धीरे-धीरे विलीन हो जाती है।

जहाँ आज़ादी है, वहाँ नियमों की रोशनी उसे संवारती है।

Limits exist in the mind, not in reality. When belief changes, the impossible becomes possible.

मैं खुद को साधारण समझता हूँ, पर लोगों की तारीफ़ें मुझे ऊँचा दिखाती रहती हैं— यही जीवन का सबसे बड़ा भ्रम है।

जिस संकल्प को मन से स्वीकार कर लिया, उसी में हम दक्षता विकसित करेंगे। हर चुनौती को अवसर मानकर, हिम्मत के साथ आगे बढ़ते रहेंगे।

शक्ति – “शक्ति भीतर से आती है, और हर कठिनाई को अवसर में बदल देती है।”

सृजन – “सृजन की हर कड़ी नई दुनिया की संभावना खोलती है।”

प्रकाश – “प्रकाश वही है जो अंधेरों में भी रास्ता दिखाता है।”

अस्मिता – “अस्मिता को पहचानो, और आत्मविश्वास अपने आप साथ चलने लगेगा।”

संवेदन – “संवेदन से दिल जुड़ते हैं और विचार गहराई पाते हैं।”

अनंत – “अनंत में हर विचार, हर सपना और हर संभावना छिपी होती है।”

सोचो, लिखो, महसूस करो—शब्दों में हर शक्ति छुपी है।

— आनंद किशोर मेहता



Comments

Popular posts from this blog

Rajabarari Hindi Poetry Blog | Nature, Seva & Inspirational Thoughts

एक सोच  जीवन एक बहती धारा है, हर पल नया इशारा है। गिरकर जो फिर संभल जाए, वही सच्चा सितारा है। धूप मिले तो मत इतराना, छाँव मिले तो मत घबराना। मुश्किल राहें रोक न पाएँ, हौसलों को बस जगाना। सपनों को सच करना सीखो, मेहनत से नाता रखना। अपने कर्मों से दुनिया में, खुद की पहचान बनाना। ✍️ — 𝓐 𝓚 𝓜𝓮𝓱𝓽𝓪 एहसास की कीमत  अल्फाज़ तभी असर दिखाते हैं, जब दिल से निकलकर आते हैं। सिर्फ शब्दों का खेल नहीं, इनमें जज़्बात भी समाते हैं। सच्चाई की खुशबू हो जिनमें, वो हर दिल को छू जाते हैं। झूठी बातें पलभर चमकें, सच्चे लफ़्ज़ अमर हो जाते हैं। ✍️ — 𝓐 𝓚 𝓜𝓮𝓱𝓽𝓪 राजाबरारी की अमृत बेला  रात की चादर ओढ़े पर्वत, जब निद्रा में खो जाते हैं। तब राजाबरारी की वादियों में, भक्ति के दीप जल जाते हैं। 🙏 भोर तीन बजे से सजती है, सूरज की पहली आभा तक। सेवा, सिमरन और मौन यहाँ, रूह को ले जाए दाता तक।  न कोई शोर, न कोई हलचल, बस नाम की अमृत धार बहे। इन ठंडी-ठंडी पवन कोंपलों में, मालिक का ही वास रहे।  जब प्रथम किरण नभ को छूती, रूह अंतर्मन से मुस्काती है। राजाबरारी की यह भोर-सेवा, जीवन में उजाला कर जा...

AI and Human Connection: Finding the Right Balance

AI and Human Relationships: My Perspective In today’s world, many people have started sharing their thoughts and feelings with AI chatbots. The reasons are easy to understand—it is always available, conversations remain private, and there is no fear of judgment or criticism. In my view, AI can be a helpful tool for organizing thoughts, engaging in self-reflection, and gaining information. At times, when the mind feels cluttered or confused, expressing oneself through writing or conversation can bring a sense of clarity and relief. However, one thing should always be remembered— No technology can replace human relationships. There are many moments in life when we do not just seek answers, but rather companionship, understanding, and a sensitive human presence. True healing, in my understanding, often begins at the point where someone not only listens to us, but genuinely tries to understand us. Therefore, AI can certainly be a supportive tool, but it is human connection, meaningf...

सेवा और सीखने की मिसाल – DEI का NSS कैंप

सेवा और सीखने की मिसाल – DEI का NSS कैंप 🌱 Dayalbagh Educational Institute, आगरा में आयोजित सात दिवसीय NSS कैंप में संस्थान के लगभग 3500 प्रथम वर्ष के छात्र उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। यह कैंप केवल गतिविधियों का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व सीखने का एक जीवंत अनुभव है। छात्र परिसर और आसपास के समुदाय के लिए कार्य करते हुए निःस्वार्थ सेवा (Seva), सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता को समझ रहे हैं। ऐसी पहलें युवाओं को केवल शिक्षा ही नहीं देतीं, बल्कि उन्हें जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा भी दिखाती हैं।