Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Positive Thinking

Success की शुरुआत Job से नहीं, Self-Growth से होती है

विकास की शुरुआत नौकरी मिलने से नहीं होती। वह उस दिन शुरू होती है, जब आप अपनी कमियों को ईमानदारी से पहचानते हैं और उन्हें सुधारने का संकल्प लेते हैं। सच्ची तरक्की पद, वेतन या उपलब्धियों से नहीं मापी जाती, बल्कि इस बात से मापी जाती है कि आप सीखने, बदलने और हर दिन बेहतर बनने के लिए कितने तैयार हैं। आप वास्तव में तब आगे बढ़ते हैं, जब आप— • अपनी कमजोरियों को पहचानते हैं। • सुधार की आवश्यकता को स्वीकार करते हैं। • अपने विकास की जिम्मेदारी स्वयं लेते हैं। • कठिनाइयों के बावजूद निरंतर प्रयास करते रहते हैं। नौकरी आपको अनुभव दे सकती है, लेकिन आत्म-विकास आपको उद्देश्य और सही दिशा देता है। सफलता केवल मंज़िल तक पहुँचने का नाम नहीं है, बल्कि हर दिन अपने कल से बेहतर बनने का नाम है। यहीं से वास्तविक परिवर्तन और असली सफलता की शुरुआत होती है। — A K Mehta ✍️ Growth doesn't begin when you get a job. It begins the day you honestly recognize your weaknesses and decide to work on them. Real growth is not measured by your designation, salary, or achievements. It is reflected in your willingne...

जीवन में करुणा और सकारात्मक सोच | शांत मन और बेहतर समझ – A K Mehta

एक सरल और सकारात्मक सोच जिंदगी में हम बहुत सारे लोगों से मिलते हैं। हर इंसान अलग होता है — उसकी सोच, उसका अनुभव और उसकी परिस्थितियाँ भी अलग होती हैं। कई बार लोग हमारे हिसाब से नहीं सोचते या व्यवहार करते हैं। लेकिन धीरे-धीरे समझ आता है कि हर इंसान अपने अनुभव और स्थिति के अनुसार ही प्रतिक्रिया देता है। जब हम यह बात समझ लेते हैं, तो हमारे अंदर गुस्सा कम होने लगता है और समझ बढ़ने लगती है। और उसकी जगह एक सुंदर भावना आती है — करुणा और सकारात्मक सोच। करुणा का मतलब यह नहीं कि गलत बात को सही मान लिया जाए, बल्कि यह समझना है कि हर व्यक्ति अपनी परिस्थिति में जीवन को समझने की कोशिश कर रहा है। जब हम इस सोच को अपनाते हैं, तो मन हल्का होता है, तनाव कम होता है, और जीवन ज्यादा शांत और आसान लगने लगता है। शायद जीवन की सबसे अच्छी सीख यही है — हर स्थिति में शांत रहना, अच्छा सोचना, और सकारात्मक बने रहना। — A K Mehta

Motivation vs Discipline: लंबी सफलता का रहस्य | Consistency & Success Mindset | A K Mehta

Motivation vs Discipline लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि लंबी सफलता के लिए क्या ज्यादा जरूरी है — Motivation या Discipline? समय के साथ एक बात साफ समझ आती है कि Motivation सिर्फ हमें शुरू करवाता है, लेकिन Discipline हमें आगे बढ़ाता रहता है। Motivation थोड़े समय के लिए अच्छा लगता है। यह हमें ऊर्जा देता है और शुरुआत करने में मदद करता है। लेकिन जब वह जोश कम हो जाता है, तब असली साथ Discipline देता है। सच्चाई यह है कि सफलता भावनाओं पर नहीं, बल्कि लगातार किए गए काम पर निर्भर करती है। कोई भी इंसान एक दिन मेहनत कर सकता है जब वह प्रेरित हो। लेकिन असली फर्क तब पड़ता है जब कोई इंसान बिना मन के भी अपने काम को रोज करता रहता है। Discipline का मतलब है: बिना बहाने काम करना बिना तारीफ के भी लगे रहना धीरे-धीरे लेकिन लगातार आगे बढ़ते रहना हर क्षेत्र में — पढ़ाई, नौकरी, बिजनेस, फिटनेस या जीवन — जो लोग Discipline अपनाते हैं, वे धीरे-धीरे आगे निकल जाते हैं।  Motivation शुरुआत करता है, लेकिन Discipline सफलता को पूरा करता है। Motivation vs Discipline (English) People often ask what is more...

टूटकर भी सकारात्मक बने रहना | Life Lessons on Inner Strength & Positivity

जिंदगी ने बहुत कुछ सिखाया। कभी अच्छे समय आए, कभी ऐसे पल भी आए जब अंदर से बिल्कुल टूट सा गया। लेकिन धीरे-धीरे एक बात समझ आने लगी कि हर दर्द कुछ सिखाकर जाता है। समय के साथ सोच बदलने लगी। नकारात्मक सोच से बाहर निकलकर मन थोड़ा शांत और सकारात्मक होने लगा। सतसंग, सेवा, अच्छे विचार और मालिक पर भरोसे ने हर मुश्किल समय में अंदर से संभाले रखा। अब ऐसा लगता है कि असली खुशी बाहर की चीजों में कम, और अंदर की शांति में ज्यादा होती है। जिंदगी आज भी वैसी ही है, समस्याएँ भी आती हैं, लेकिन अब उन्हें देखने का नजरिया बदल गया है। शायद यही जीवन की सबसे बड़ी सीख है — हर परिस्थिति में सीखते रहना, शांत रहना, और कृतज्ञ होकर आगे बढ़ते रहना। 🌿 Life Taught Me a Lot Life brings both good and difficult moments. Sometimes we feel very happy, and sometimes we feel broken from within. But slowly, we begin to understand that every situation teaches something important. With time, my thinking also changed. I moved from negative thinking towards a more positive way of seeing life. In this journey, S...

कठिन समय स्थायी नहीं होता | Stronger Through Hard Times

जब जीवन सबसे ज्यादा कठिन लगता है,  अक्सर वही समय हमें सबसे मजबूत बना रहा होता है… मुश्किलें स्थाई नहीं होतीं, समय के साथ हालात बदलते हैं। कभी जीवन हमें ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा कर देता है जहाँ सब कुछ बिखरा हुआ महसूस होता है। मन घबराता है, सोच थक जाती है, और भविष्य धुंधला लगने लगता है। लेकिन मैंने अपने अनुभव से यह सीखा है — हर कठिन समय अस्थायी होता है। जिस तरह रात हमेशा नहीं रहती, उसी तरह परेशानियाँ भी हमेशा नहीं रहतीं। समय धीरे-धीरे परिस्थितियों को बदल देता है, बस हमें टूटने के बजाय धैर्य बनाए रखना होता है। तनाव समस्या का समाधान नहीं देता, लेकिन धैर्य हमें सही दिशा जरूर देता है। इसलिए कठिन समय में खुद पर विश्वास रखिए, शांत रहिए, और आगे बढ़ते रहिए। क्योंकि बदलाव जीवन का नियम है। अच्छा समय आने से पहले अक्सर जीवन हमें मजबूत बनाना सिखाता है। When life feels the hardest, that is often the time when it is making us the strongest…” Difficulties are never permanent. With time, situations change. Sometimes life brings us to a point where everything feels scattered a...

Noise vs Silence | A Powerful Life Direction Thought

क्या आप शोर में जी रहे हैं… या खामोशी को सुन पा रहे हैं? आज की दुनिया में हर कोई तेज़ चलना चाहता है , पर बहुत कम लोग यह समझते हैं कि सही दिशा क्या है। हम लगातार बोल रहे हैं, सुन रहे हैं, प्रतिक्रिया दे रहे हैं— लेकिन कहीं न कहीं हमने खुद को सुनना छोड़ दिया है। शोर हमें व्यस्त रखता है, हमें यह महसूस कराता है कि हम आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन सच्चाई यह है— हर व्यस्तता प्रगति नहीं होती। खामोशी वह जगह है जहाँ आप भीड़ से अलग होकर अपनी असली सोच से जुड़ते हैं। यहीं पर आपको समझ आता है— आप क्या कर रहे हैं, क्यों कर रहे हैं, और कहाँ जा रहे हैं। 👉 आज खुद को 5 मिनट दीजिए— बिना किसी स्क्रीन, बिना किसी आवाज़ के। सिर्फ बैठिए… और सुनिए। शायद पहली बार आपको अपनी ही आवाज़ साफ़ सुनाई दे। “शोर आपको थका देता है, खामोशी आपको दिशा देती है।” In today’s world, everyone wants to move fast , but very few pause to ask if they’re moving in the right direction. We are constantly speaking, consuming, reacting— yet somewhere along the way, we’ve stopped listening to ourselves. Noise keeps us...

Change Your Mindset & Embrace Responsibility for Natural Success

सोच बदलो, जिम्मेदारी अपनाओ—सफलता अपने आप बन जाएगी।  Motivation हमेशा साथ नहीं होती—कभी होती है, कभी नहीं। लेकिन धैर्य और जिम्मेदारी हमेशा आपके साथ रहनी चाहिए। किसी भी काम को सिर्फ “काम” की तरह नहीं, बल्कि “जिम्मेदारी” की तरह देखना शुरू करें। यही सोच काम में ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण खुद-ब-खुद जोड़ देती है। उदाहरण के लिए— बच्चों को पढ़ाना सिर्फ एक नौकरी नहीं, बल्कि एक गहरी जिम्मेदारी है, जिसे पूरी निष्ठा से निभाना चाहिए। सबसे बड़ी बात यह है कि— जब आप सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते हैं, तो परिस्थितियाँ भी धीरे-धीरे आपके अनुसार ढलने लगती हैं। काम कठिन नहीं होता, उसे देखने का नजरिया उसे कठिन बना देता है। “सकारात्मक सोच + जिम्मेदारी = सफलता की स्वाभाविक शुरुआत” — A K Mehta Change your mindset, embrace responsibility—success will follow naturally. Motivation doesn’t always stay with you—it comes and goes. But patience and responsibility should always remain by your side. Don’t see any work as “just a job.” Start seeing it as a responsibility . This simple shift automatic...

True Fortune Lies in Gratitude, Not in Possessions

The Quiet Truth About Happiness: A Simple Path to Inner Peace    One of the happiest and most fortunate people in the world is not the one who has everything— but the one who sees the beauty in everything they have. In a world driven by endless pursuit, they choose appreciation over accumulation. They find joy in the ordinary, strength in gratitude, and peace within themselves. They don’t wait for life to become perfect— they live it, fully and gracefully, as it is. And in that simple, powerful shift, they discover what many spend a lifetime chasing: True happiness and real fortune are not found in having more… they are created from within. — A K Mehta Happiness Is Not Missing  Happiness isn’t something you chase. It’s already here— quietly present, all around you. Like a gentle breeze, like sunlight you don’t always notice. The only question is… are you present enough to feel it? ✨ Stop searching. Start feeling. — AK Mehta

Before You Complain… Think About This

Before You Complain… Think About This  Before you complain… pause for a moment. Take a deep breath. And look at your life again. What you have right now— not everyone has it. What you call “ordinary”… is someone else’s dream. We often focus on what’s missing, and forget what’s present. The day you start appreciating, your life starts changing. Gratitude doesn’t slow you down— it guides you in the right direction. Less complaints. More gratitude. Better life. — Anand Kishor Mehta

धीरे-धीरे उत्कृष्टता की ओर बढ़ता कार्य | धैर्य और निरंतर प्रयास की शक्ति

धीरे-धीरे उत्कृष्टता की ओर बढ़ता कार्य  जीवन का एक गहरा सत्य यह है कि महानता कभी भी अचानक नहीं बनती। हर बड़ा और प्रेरणादायक कार्य छोटे-छोटे प्रयासों, धैर्य, अनुशासन और निरंतर अभ्यास की मजबूत नींव पर खड़ा होता है। जब कोई व्यक्ति किसी कार्य को सच्चे मन, लगन और ईमानदारी से शुरू करता है, तो शुरुआत में उसके परिणाम साधारण ही दिखाई देते हैं। कई बार प्रगति धीमी लगती है और यह भी महसूस होता है कि रास्ता लंबा है। परंतु यही धीमी और स्थिर गति आगे चलकर मजबूती, स्थिरता और परिपक्वता का आधार बनती है। जो व्यक्ति धैर्य और विश्वास के साथ अपने कार्य को निरंतर बेहतर बनाता रहता है, वह हर दिन थोड़ा-सा आगे बढ़ता है। वह अपने अनुभवों से सीखता है, गलतियों को सुधारता है और अपने लक्ष्य की ओर शांत तथा स्थिर कदमों से चलता रहता है। यही निरंतरता साधारण प्रयासों को धीरे-धीरे उत्कृष्टता में परिवर्तित कर देती है। समय बीतने के साथ वही कार्य एक सुंदर, परिपक्व और प्रभावशाली रूप ले लेता है। लोग जब उसे देखते हैं तो आश्चर्य करते हैं और उसकी सराहना करते हैं। संसार अक्सर केवल अंतिम उपलब्धि को देखता है, लेकिन उस उपलब्धि के ...

भविष्य की चिंता क्यों? जब सृष्टि का मालिक साथ हो |

भविष्य की चिंता क्यों?  भविष्य की चिंता अक्सर मन को बोझिल कर देती है। हम उस समय के बारे में सोचते रहते हैं जो अभी आया ही नहीं, और इसी सोच में वर्तमान की शांति खो देते हैं। सच तो यह है कि भविष्य कोई अचानक मिलने वाली चीज़ नहीं है; वह धीरे-धीरे हमारे आज के विचारों, कर्मों और निर्णयों से बनता है। आज का हर छोटा प्रयास, हर सही कदम आने वाले कल की दिशा तय करता है। चिंता करने से न रास्ते बदलते हैं और न ही समस्याएँ हल होती हैं। बल्कि मन और अधिक उलझ जाता है। इसलिए भविष्य की चिंता में डूबने के बजाय वर्तमान को समझदारी, धैर्य और विश्वास के साथ जीना ही सबसे सही मार्ग है। और जब इस विश्वास के साथ जीवन जिया जाए कि सृष्टि का मालिक हमारे साथ है , तब मन और भी निश्चिंत हो जाता है। क्योंकि जहाँ उसका सहारा होता है, वहाँ डर की जगह नहीं रहती—वहाँ केवल भरोसा और आशा का उजाला होता है। इसलिए आज को संवारो, विश्वास के साथ आगे बढ़ो— क्योंकि जो अपने आज को सँवार लेता है, उसका भविष्य अपने-आप उजाला बनकर सामने आ जाता है। ✨🌿 — A K Mehta

जीवन का अनुभव: जो जोड़ता है वही सबसे मूल्यवान है

जीवन का अनुभव: जो जोड़ता है वही सबसे मूल्यवान है “जीवन के अनुभव ने मुझे यह सिखाया है कि जो व्यक्ति, विचार या व्यवहार लोगों को तोड़ता है, उसे अपने जीवन में नीचे ही स्थान देना चाहिए। लेकिन जो जोड़ता है, प्रेम और एकता बढ़ाता है, उसे सम्मान के साथ सिर पर स्थान देना चाहिए। क्योंकि अंततः वही विचार और वही लोग जीवन, समाज और संबंधों को मजबूत बनाते हैं।” “जीवन का अनुभव: जो तोड़े उसे नीचे रखो, जो जोड़े उसे सिर पर रखो।”

कविता श्रृंखला शीर्षक: अपनी राह थामो

अपनी राह थामो – प्रेरक कविताएँ और जीवन के रंग  सुप्रभात   कभी मायूस मत होना, ज़िंदगी ठहरती नहीं। जो आज भारी लगता है, कल वही हल्का होगा। जो आज अधूरा है, कल वही मुकम्मल होगा। हर ठोकर राह दिखाती है, हर दर्द ताक़त बन जाता है। रात चाहे कितनी भी गहरी हो, सुबह आना नहीं भूलती। हौसला थामे रखना, विश्वास जीवित रखना। ज़िंदगी अक्सर अचानक ही मुस्कुरा देती है।  बस आगे बढ़ते रहो… और मुस्कुराते रहो। 🙏 —  Anand Kishor Mehta जीवन का उत्सव ब्रेवो सुपरिमल ऐक्टेवो— नव जीवन का जोश जगाओ, आशा का दीप जलाओ मन में, हर क्षण प्रकाश फैलाओ। रा धा/ध: स्व आ मी ! मंत्र गूँजे अंतरमन में, शक्ति बहे हर एक कण में, साहस–विश्वास संग मुस्काओ, जीवन राग सुनाओ। खेलो कूदो नाचो गाओ, मन को मुक्त उड़ान दो, हँसी–खुशी की लहरों में, जीवन को पहचान दो। जश्न मनाओ, फिर–फिर आओ… हर पल उत्सव, हर श्वास गान, छोटे सुख में अनंत आनंद — यही जीवन, यही सम्मान। मालिक जी की अति दया–मेहर से यह पावन मंत्र मिला, कृपा की अमृत वर्षा से जीवन का हर पथ खिला। — आनन्द किशोर मेहता जब मालिक साथ हो   जब मालिक साथ हो, त...