Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Village Life

Rajabarari Hindi Poetry Blog | Nature, Seva & Inspirational Thoughts

एक सोच  जीवन एक बहती धारा है, हर पल नया इशारा है। गिरकर जो फिर संभल जाए, वही सच्चा सितारा है। धूप मिले तो मत इतराना, छाँव मिले तो मत घबराना। मुश्किल राहें रोक न पाएँ, हौसलों को बस जगाना। सपनों को सच करना सीखो, मेहनत से नाता रखना। अपने कर्मों से दुनिया में, खुद की पहचान बनाना। ✍️ — 𝓐 𝓚 𝓜𝓮𝓱𝓽𝓪 एहसास की कीमत  अल्फाज़ तभी असर दिखाते हैं, जब दिल से निकलकर आते हैं। सिर्फ शब्दों का खेल नहीं, इनमें जज़्बात भी समाते हैं। सच्चाई की खुशबू हो जिनमें, वो हर दिल को छू जाते हैं। झूठी बातें पलभर चमकें, सच्चे लफ़्ज़ अमर हो जाते हैं। ✍️ — 𝓐 𝓚 𝓜𝓮𝓱𝓽𝓪 राजाबरारी की अमृत बेला  रात की चादर ओढ़े पर्वत, जब निद्रा में खो जाते हैं। तब राजाबरारी की वादियों में, भक्ति के दीप जल जाते हैं। 🙏 भोर तीन बजे से सजती है, सूरज की पहली आभा तक। सेवा, सिमरन और मौन यहाँ, रूह को ले जाए दाता तक।  न कोई शोर, न कोई हलचल, बस नाम की अमृत धार बहे। इन ठंडी-ठंडी पवन कोंपलों में, मालिक का ही वास रहे।  जब प्रथम किरण नभ को छूती, रूह अंतर्मन से मुस्काती है। राजाबरारी की यह भोर-सेवा, जीवन में उजाला कर जा...

गाँव में घटता विश्वास और बढ़ती दूरियाँ | A K Mehta

गाँव अब पहले जैसे सुरक्षित और अपने क्यों नहीं रहे? यह प्रश्न केवल किसी एक गाँव का नहीं, बल्कि बदलते समाज का आईना है। जहाँ कभी विश्वास और अपनापन था, वहाँ आज अविश्वास, गुटबाज़ी और दूरियाँ बढ़ती दिखाई दे रही हैं। कुछ नकारात्मक और आपराधिक प्रवृत्तियाँ पूरे वातावरण को प्रभावित कर रही हैं, और सबसे चिंताजनक बात यह है कि अच्छे लोग धीरे-धीेरे मौन होते जा रहे हैं। किसी भी समाज की वास्तविक ताकत उसकी इंसानियत, न्याय, संस्कार और आपसी सम्मान में होती है। जब यही मूल्य कमजोर पड़ने लगते हैं, तो विकास भी अधूरा और खोखला महसूस होने लगता है। हमें केवल बेहतर गाँव बनाने की नहीं, बल्कि बेहतर सोच, बेहतर चरित्र और बेहतर समाज बनाने की आवश्यकता है। “समाज तब नहीं हारता जब बुरे लोग बढ़ते हैं, समाज तब हारता है जब अच्छे लोग मौन हो जाते हैं।” और याद रखिए— “किसी पर उंगली उठाने से पहले स्वयं के विचार, व्यवहार और चरित्र को अवश्य देखिए। क्योंकि दूसरों की गलतियाँ गिनाने से पहले इंसान की अपनी पहचान भी सामने आ जाती है।” — A K Mehta

The True Essence of Peace… A Journey to Rajaborari

True Essence of Peace… A Journey to Rajaborari  When I visited the remote forest villages of the Rajaborari region in Madhya Pradesh—such as Temrubahar, Mogradhana, Gulardhana, Marapadol, Buddhudhana,Mohagaon and Salai —I didn’t just see life… I felt it. There were no modern luxuries, no digital distractions, no proper public transport… Homes lacked even basic amenities like refrigerators, coolers, and televisions—things that are taken for granted in cities. Yet… something beautiful existed there—something cities often miss— Peace on every face, calm in every heart, and a gentle stillness in every moment. No rush, no endless race to be ahead, no pressure of constant urgency… Just a simple, grounded, and balanced life. In cities today, people have everything, yet feel empty and restless inside, while in villages, with so little, people feel complete and truly alive. Maybe the truth is simple— Comfort comes from things, but peace comes from within. ✨ - A K Mehta...

मिट्टी की खुशबू वाला मेरा गाँव – भेदजी, पचास वर्ष पहले की यादें

मिट्टी की खुशबू वाला मेरा गाँव – भेदजी, पचास वर्ष पहले की यादें लगभग पचास वर्ष पहले, मेरा गाँव भेदजी सरल, प्राकृतिक और मिलनसार जीवन से भरा हुआ था। उस समय लोगों का रहन-सहन, खान-पान और जीवनशैली पूरी तरह प्रकृति के करीब थी। घर, बर्तन, खाना बनाने के तरीके—सब कुछ सादगी और आत्मनिर्भरता पर आधारित था। गाँव के अधिकतर घर मिट्टी के बने होते थे और उनकी छत खपरैल या फूस की होती थी। घर के सामने खुला आँगन होता था, जहाँ पेड़-पौधे लगे रहते थे और अक्सर वही जगह हमारे मवेशियों के लिए भी होती थी। सुबह होते ही गाँव में हलचल शुरू हो जाती थी—कहीं चूल्हे जलते, कहीं लोग खेतों की ओर निकल जाते और कहीं पशुओं की आवाज़ों से पूरा माहौल जीवंत हो उठता था। हमारे घर में भी मिट्टी का चूल्हा था। उसी चूल्हे पर लकड़ी और गोबर के उपलों की धीमी आग से खाना बनता था। चावल, दाल और सब्ज़ियाँ अक्सर मिट्टी की हांडी में पकती थीं। धीरे-धीरे पकने के कारण भोजन में मिट्टी की हल्की खुशबू आती थी, जो स्वाद को और भी बढ़ा देती थी। रोटी भी मिट्टी के तवे पर पकती थी , और जब वह धीरे-धीरे सिकती थी, तो उसकी खुशबू पूरे घर में फैल जाती थी। चूल्हे ...

गाँव की सुबह, मन की मुस्कान

  गाँव की सुबह, मन की मुस्कान  आज सुबह गाँव वैसा ही था, जैसा हर दिन होता है। फिर भी पता नहीं क्यों मन कुछ ज़्यादा ही शांत था। आसमान हल्का-सा सुनहरा हो रहा था। सूरज धीरे-धीरे ऊपर आ रहा था, जैसे उसे भी कोई जल्दी न हो। पगडंडी पर चलते हुए मैंने महसूस किया — यह रास्ता कहीं बाहर नहीं, अंदर तक जाता है। ओस से भीगी घास पर जब कदम पड़े, तो लगा जैसे धरती ने चुपचाप स्वागत किया हो। दूर से आती बच्चों की हँसी हवा में घुल रही थी। उनकी मुस्कान में कोई चिंता नहीं थी, कोई तुलना नहीं थी। लोग अपने काम में लगे थे, बिना शोर, बिना दिखावे। हर चेहरा साधारण था, पर संतुष्ट। तभी समझ आया — खुशी बड़ी घटनाओं में नहीं, इन छोटे पलों में छिपी रहती है। गाँव कुछ कहता नहीं, पर बहुत कुछ जगा देता है। यह सिखाता नहीं, पर सोच बदल देता है। जब लौटकर घर आया, तो सब पहले जैसा ही था — बस मन अलग था। हल्का… स्पष्ट… और मुस्कुराता हुआ। शायद यही गाँव की सुबह का असर है — जो बिना बोले भीतर एक नई रोशनी जगा देती है। — Anand Kishor Mehta 🌿

राजाबरारी गांव के बच्चों की खेल मस्ती और दयालबाग संस्कार

राजाबरारी के बच्चों: खेल, शिक्षा और संस्कार 🌿⚽ 📚 राजाबरारी गांव की शांत गलियों में बच्चों की हँसी और खेल की मस्ती जीवन की सरलता और मासूमियत का आइना हैं। हर दौड़, हर किक, हर मुस्कान हमें याद दिलाती है कि सच्ची खुशी हमेशा बड़े अनुभवों में नहीं, बल्कि छोटे-छोटे, सहज पलों में मिलती है। ये बच्चे सिर्फ खेल में ही नहीं, बल्कि अपने अध्ययन में भी पूरी लगन और अनुशासन के साथ जुटे हैं। दयालबाग के संस्कारों के साथ, दयालबाग राजाबरारी स्कूल में उनकी पढ़ाई उनके चरित्र और मूल्यों को भी मजबूत बना रही है। खेल, शिक्षा और संस्कार का यह संतुलन उन्हें जागरूक, सशक्त और संतुलित व्यक्तित्व देने में मदद करता है। राजाबरारी के ये बच्चे हमें यह सिखाते हैं कि जीवन की असली सफलता और खुशी ज्ञान, मस्ती और संस्कारों के संगम में है। 🌿✨ खेल, हँसी और संस्कार — यही है राजाबरारी के बच्चों की असली पहचान। आनन्द किशोर मेहता