कॉपी-पेस्ट की दुनिया में मौलिक सोच ही पहचान बनाती है आजकल बहुत लोग अपनी पहचान बनाने से ज़्यादा दूसरों जैसा बनने में लगे हैं। जो चीज़ ट्रेंड में होती है, उसे अपनाना आसान लगता है। इसी वजह से मौलिक सोच धीरे-धीरे कम होती जा रही है और नकल बढ़ती जा रही है। लेकिन हर इंसान के पास कुछ अलग होता है — अपने अनुभव, अपनी समझ, और दुनिया को देखने का अपना तरीका। जब हम हर समय किसी और जैसा बनने की कोशिश करते हैं, तब धीरे-धीरे खुद को खोने लगते हैं। हो सकता है नकल आपको कुछ समय के लिए पहचान दिला दे, लेकिन लंबे समय तक वही लोग याद रखे जाते हैं जिनकी सोच अपनी होती है। अलग सोचना कभी आसान नहीं होता। भीड़ अक्सर उसी व्यक्ति पर सवाल उठाती है जो अलग रास्ता चुनता है। फिर भी वही लोग एक दिन अपनी अलग पहचान बनाते हैं। इसलिए खुद को बदलने से पहले एक बार खुद से जरूर पूछिए— “क्या मैं सच में आगे बढ़ रहा हूँ, या सिर्फ सबकी तरह दिखने की कोशिश कर रहा हूँ?” क्योंकि अंत में पहचान चेहरे से नहीं, सोच से बनती है। In a Copy-Paste World, Original Thinking Creates Identity Nowadays, many people seem more ...
Educational and motivational blog by Anand Kishor Mehta, sharing teaching methods, personal experiences, and positive thinking insights.