ब्लॉक प्रिंटिंग को मैंने सेवा के रूप में शुरू किया था। और आज भी यह मेरे लिए सेवा के रूप में ही चल रहा है। शुरुआत में यह सिर्फ एक छोटा सा प्रयास था, लेकिन धीरे-धीरे समझ आया कि इसमें सिर्फ कला नहीं, बल्कि एक बड़ा अवसर भी छिपा है। अगर इसे सही तरीके से आगे बढ़ाया जाए, तो यह छोटे स्तर से लेकर बड़े उद्योग तक का रूप ले सकता है और कई लोगों के लिए रोजगार का साधन बन सकता है। मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि इसमें घर में रहने वाली महिलाएँ भी आसानी से जुड़ सकती हैं। वे अपनी जिम्मेदारियों के साथ केवल 2–3 घंटे समय देकर एक सम्मानजनक आय कमा सकती हैं। मेरे लिए यह केवल एक काम नहीं है, बल्कि सेवा, रोजगार और आत्मनिर्भरता को जोड़ने का एक साधन है। अगर इसे सही दिशा और सहयोग मिले, तो यह समाज में कई लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। I started block printing as a form of service, and even today I continue it with the same intention. It began as a small effort, but over time I realized that it is not just an art, but also a big opportunity. If developed in the right way, it can grow from a...
Educational and motivational blog by Anand Kishor Mehta, sharing teaching methods, personal experiences, and positive thinking insights.