Skip to main content

गाँव में घटता विश्वास और बढ़ती दूरियाँ | A K Mehta









गाँव अब पहले जैसे सुरक्षित और अपने क्यों नहीं रहे?

यह प्रश्न केवल किसी एक गाँव का नहीं,
बल्कि बदलते समाज का आईना है।

जहाँ कभी विश्वास और अपनापन था,
वहाँ आज अविश्वास, गुटबाज़ी और दूरियाँ बढ़ती दिखाई दे रही हैं।
कुछ नकारात्मक और आपराधिक प्रवृत्तियाँ पूरे वातावरण को प्रभावित कर रही हैं,
और सबसे चिंताजनक बात यह है कि अच्छे लोग धीरे-धीेरे मौन होते जा रहे हैं।

किसी भी समाज की वास्तविक ताकत
उसकी इंसानियत, न्याय, संस्कार और आपसी सम्मान में होती है।
जब यही मूल्य कमजोर पड़ने लगते हैं,
तो विकास भी अधूरा और खोखला महसूस होने लगता है।

हमें केवल बेहतर गाँव बनाने की नहीं,
बल्कि बेहतर सोच, बेहतर चरित्र और बेहतर समाज बनाने की आवश्यकता है।

“समाज तब नहीं हारता जब बुरे लोग बढ़ते हैं,
समाज तब हारता है जब अच्छे लोग मौन हो जाते हैं।”

और याद रखिए—

“किसी पर उंगली उठाने से पहले
स्वयं के विचार, व्यवहार और चरित्र को अवश्य देखिए।
क्योंकि दूसरों की गलतियाँ गिनाने से पहले
इंसान की अपनी पहचान भी सामने आ जाती है।”

— A K Mehta


Comments

Popular posts from this blog

How Does the Awakening of Consciousness Transform Human Life?

How Does the Awakening of Consciousness Transform Human Life?  The awakening of consciousness brings a profound and lasting transformation to human life. As long as a person lives only through the mind and its desires, life remains restless and confused. The mind continually chases wants, becoming entangled in expectations, fears, and comparisons. When consciousness begins to awaken, life gradually shifts from outer pursuit to inner understanding. This awakening is the realization of one’s true inner self. It does not arise from external success, status, or praise, but through selfless service, inner discipline, and sincere action. As the ego slowly loosens its hold, clarity replaces confusion, and an inner light begins to guide one’s thoughts and actions. With awakened consciousness, a person stops blaming circumstances or others. They recognize that genuine change must occur within. Whether faced with praise or criticism, gain or loss, their inner balance remains steady. This inn...