मालिक की असीम दया व मेहर के प्रति एक विनम्र प्रार्थना जो मेरे भाग्य में नहीं है, उसे संसार की कोई शक्ति मुझे नहीं दिला सकती और जो मेरे भाग्य में है, उसे कोई शक्ति मुझसे छीन नहीं सकती। लेकिन हे मेरे मालिक! आपकी दया और मेहर तो भाग्य की सीमाओं से भी परे है। मेरी आपसे बस इतनी-सी प्रार्थना है कि मेरे कर्मों में सच्चाई, हृदय में दीनता और आपके प्रति मेरी प्रीति एवं प्रेम सदैव निष्कपट बना रहे। जीवन में परिस्थितियाँ कैसी भी आएँ, मेरा विश्वास आप पर कभी कम न हो। हे दयाल! मेरे मन की सच्ची अभिलाषाओं को अपनी दया व मेहर के चरणों में स्वीकार करना। यदि मेरी झोली में कुछ ऐसा नहीं है, जिसकी मुझे आवश्यकता है, तो अपनी कृपा से वह भी प्रदान कर देना। साथ ही, जो कुछ आपने दिया है, उसके लिए कृतज्ञ रहना भी सिखाना। मुझे अपनी इच्छा से अधिक आपकी रज़ा में प्रसन्न रहना सिखाना। मेरे कर्मों में कभी अहंकार न आए, मेरी प्रार्थना में कभी स्वार्थ न हो और मेरे प्रेम में कभी कोई बनावट न आए। हे मालिक! बस इतनी-सी मेहर बनाए रखना कि मेरा हर कर्म आपको समर्पित हो, मेरा हर भाव आपकी दया से जुड़ा रहे और मेरा हृदय सदैव आपकी प्रीति,...
Educational and motivational blog by Anand Kishor Mehta, sharing teaching methods, personal experiences, and positive thinking insights.